सेना का ‘संपर्क से मिलाप’ कार्यक्रम का आयोजन 21 दिसंबर को दीपाटोली आर्मी स्टेशन में होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 9 बजे होगा। इस मौके पर पूर्व सैनिकों के लिए रैली व मेडिकल कैंप का आयोजन होगा। कैंप में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं व उनके परिजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें उनके स्वास्थ्य की सभी तरह की जांच की जाएगी।


