सेना के ऑपरेशन सिंदूर को सलाम:बलौदाबाजार में निकली तिरंगा यात्रा, मंत्री जायसवाल ने कहा- पाक को मिला करारा जवाब

बलौदाबाजार में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में यह यात्रा ग्राम पंचायत सकरी में निकाली गई। तिरंगा यात्रा सकरी के दुर्गा चौक से अपराह्न 4 बजे शुरू हुई। यात्रा डीएवीएच मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। यात्रा में छात्र, पूर्व सैनिक, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल, मीडिया और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संदीप फेकर और ईश्वर साहु को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। मंत्री जायसवाल ने कहा कि भारत शांति और विकास चाहता है। लेकिन विदेशी आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब देना भी जानता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों का पनाहगार है। 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 पर्यटकों की जान ली थी। इसके जवाब में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में बिना घुसे 100 आतंकवादियों को मार गिराया और कई सैन्य ठिकाने नष्ट किए। जायसवाल ने कहा कि अभी युद्धविराम है, जरूरत पड़ी तो युद्ध भी हो सकता है। इसके लिए पूरा देश एकजुट है। सेना को खुली छूट, आतंकवाद को मिला करारा जवाब पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान के समर्थन से देश में लंबे समय से आतंकवादी घटनाएं होती रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आतंकवाद से सख्ती से निपटने के लिए सेना को पूरी छूट दी है, जिसके परिणामस्वरूप सेना तत्काल कार्रवाई करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भारत की सेना विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी अपना कर्तव्य निभाकर देश की सीमाओं की रक्षा करती है। ऐसे वीर जवानों को सम्मान देने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से पूरे देश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा से वीर सैनिकों को सम्मान कलेक्टर दीपक सोनी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भारत-पाक युद्ध के दौरान सेना के साहस और रणनीति ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जानकारी दी कि तिरंगा यात्रा केवल जिला मुख्यालयों तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह सभी ब्लॉक मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में भी आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, उपाध्यक्ष पवन कुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा, जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *