सेठ हुकुमचंद एसडी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संगल सोहल में कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया । विद्यार्थियों ने अपनी कविताओं, भाषण और गीतों के माध्यम से सेना के जवानों की शौर्य कथाओं और अद्भुत पराक्रम का वर्णन किया। 60 दिन चले कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। स्कूल प्रिंसिपल प्रियंका शर्मा ने भी शहीदों को नमन करते हुए विद्यार्थियों को उनके जैसे साहसी बनने के लिए प्रेरित किया।


