सेन्हाभाठा में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

भेण्डरी नवापारा राजिम| गुरु पूजन के पुनित अवसर पर ग्राम पंचायत मेघा के आश्रित गांव सेन्हाभाठा में वेद माता गायत्री मानस परिवार एवं समस्त ग्रामवासी को ओर गायत्री मंत्र के साथ पूजा पाठ किया गया। और साथ ही साथ विभिन्न विभाग के रिटायर्ड अधिकारी, गुरुदेव एवं शिक्षक गण मेघनाथ साहू, रामाधार साहू, गोपी राम साहू, भाऊ राम ध्रुव, केशरू निषाद, केशव महेंद्र निषाद, चोवा राम पटेल, जगदीश निर्मलकर जी का श्रीफल एवं गुलाल लगा कर सम्मान किया गया। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वीरेंद्र साहू कहा ’गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरः। गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः। गुरु अपने ज्ञान से शिष्यों के उज्ज्वल भविष्य का सृजन करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुरुओं की विरासत को आगे बढ़ाना ही उनके लिए गुरु दक्षिणा है अपने निस्वार्थ भाव से राष्ट्र को उन्नति के पथ पर अग्रसर रखने वाले सभी गुरुजनों को नमन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *