करही बाजार | शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय खैरा में में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव बहुत धूम धाम से आयोजित किया गया। गुरु के प्रति अपने आदर की अभिव्यक्ति करते हुए छात्राओं ने गुरु गोविद दोऊ खड़े, काके लागूं पाय, बलिहारी गुरु आपने गोविन्द दियों बताय के साथ स्वागत किया व विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भाषण, कविता ,गीत ,भजन और साथ -साथ अपने गुरुओं के लिए शुभकामना पत्र एवं काव्य पंक्तियां समर्पण कार्यक्रम के आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा । कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य मुकेश वर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा का दिन अपने गुरुदेव के प्रति शिष्य का समर्पण का प्रतीक है तथा नित्य प्रति गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलने से जीवन सफल और साकार होगा इसलिए गुरु के बताए हुए मार्ग पर अवश्य चले।


