चाईबासा| पुलिस परिवार में साल 2025 के साथ-साथ एक पुअनि सिद्धनाथ पंडित हवलदार दिवाकर हेंब्रम व हवलदार रेणु दास सेवानिवृत्त हुए। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बाहमन टूटी पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी पुलिस मेंस एसोसिएशन के पुलिस पदाधिकारी तारा चांद महतो सचिव (मंत्री) एवं पुलिसकर्मियों कि उपस्थिति में सेवानिवृत्त हुए सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को सुखी जीवन उज्जवल भविष्य एवं आनेवाले नये साल 2026 का बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।


