सेवानिवृत्त एवं कार्यरत कर्मियों के लिए सुविधा

रतलाम | रेल मंडल चिकित्सालय ने कार्यरत व सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के लिए एक और सुविधा बढ़ाई है। कैंसर से पीड़ित रेल कर्मी, सेवानिवृत्ति पेंशनर व परिवार के इलाज के लिए सीजीएच कैंसर अस्पताल इंदौर से अनुबंध कर लिया गया है।यह बात रेल मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार बेन ने ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन के मंडल अध्यक्ष प्रकाश व्यास से कही। उन्होंने बताया कि मंडल की डिस्पेंसरियों को जहां तक संभव हो निजी अस्पतालों से अनुबंध कर श्रेष्ठ सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में रोबोटिक सर्जरी करने वाले हॉस्पिटल से भी अनुबंध की चर्चा अंतिम दौर में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *