करौली में सैलून पर मसाज और शेविंग के पैसों को लेकर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की शहर में पैदल परेड कराई, जिसमें दोनों आरोपी जनता से माफी मांगते नजर आए। कोतवाली थानाधिकारी अध्यात्म गौतम के अनुसार तीन बड़ क्षेत्र में फायरिंग की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि सैलून पर शेविंग के बाद पैसों को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। पुलिस ने तीन टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। रणगमा तालाब क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान अमित मीणा उर्फ छोटू निवासी कांकरेट थाना आंगई धौलपुर और सुरेश मीणा निवासी कांकटियांका का पुरा थाना लांगरा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिस से बचकर भागने की कोशिश में पत्थरों पर गिरकर घायल हो गए। शहर में निकाली गई परेड के दौरान दोनों आरोपी लंगड़ाते हुए चल रहे थे। उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगी और भविष्य में अपराध नहीं करने का वादा किया।


