सैलून मालिक घायल, गेट हकींमा पुल पर 7 से 8 हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

भास्कर न्यूज | अमृतसर गेट हकीमां पुल पर बाइक सवार दंपति को घेरकर 7/8 हमलावर युवक की टांग में गोली मारकर फरार हो गए। आस-पास के लोगों ने घायल युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना बुधवार रात पौने 10 बजे की है। फिलहाल घायल अब ठीक है। गेट हकीमां पुलिस ने घायल के पिता का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल संदीप सिंह ने बताया कि वह लेबर कॉलोनी गेट हकीमां का रहने वाला है और सैलून चलाता है। सैलून बंद करने के बाद वह पत्नी खुशी और छोटे भाई के साथ हॉल गेट खरीददारी करने के लिए आया था। जब वह बाइक पर सवार होकर वापस घर जा रहा था तो गेट हकीमां पुल के पास पहले से खड़े 7/8 युवकों ने रास्ता रोक लिया और हमला कर दिया। एक हमलावर के हाथ में पिस्तौल था, उसने पहले पिस्तौल के बट्ट से 2 बार उसके सिर पर किए और बाकी के साथियों ने हाथ में पहने कड़े से हमला कर घायल कर दिया। जाते समय आरोपी ने पिस्तौल से उसकी टांग पर गोली मार दी और वह वहीं गिर गया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। उसकी पत्नी बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन आस-पास से आने-जाने वाले लोग बचाने के लिए नहीं आए। उसने बताया सैलून में रोजाना कई लोग हेयर कटिंग करवाने के लिए आते हैं। एक युवक उसके सैलून में आता था जिसे हमलावर दुकान में दाखिल न करने को कहते थे। मगर युवक सैलून में आता रहा, जिसकी रंजिश में आरोपियों ने हमला किया। वह एक आरोपी को जानता है। वहीं जख्मी के पिता ने बताया कि पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने बताया कि जख्मी का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *