दामापुर| ग्राम पंचायत सैहामालगी में अखंड नवधा रामायण का आयोजन हो रहा। यहां मानस मंडली के कलाकार अपनी सुमधुर वाणी व भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर रहे हैं। रामकथा प्रसंग के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों, जीवन मूल्यों और धर्म के संदेशों का प्रभावशाली वर्णन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है। युवा साथियों द्वारा रामायण पाठ के माध्यम से धार्मिक ज्ञान को बढ़ावा दिया जा रहा है। सभी मानस मंडली को श्रीफल के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।


