पाली | ग्रामीण विकास मंत्रालय और एसबीआई बैंक के संयुक्त प्रयास से चल रहे ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटी) पाली द्वारा गांव गोडावड में आयोजित सॉफ्ट टॉयज मेकर एंड सेलर बैच का समापन आरएसईटी सभागार में हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 महिलाओं ने भाग लिया। संस्थान निदेशक सवाराम मीणा ने बताया कि इस बैच का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उन्हें अपने नए कौशल का उपयोग करके स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अनुदेशक नेतराम ने कहा कि आरएसईटी का लक्ष्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि आरएसईटी से प्रशिक्षित हजारों प्रतिभागी बैंक से ऋण लेकर अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर चुके हैं और परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।


