सोंसरी-सोन बसंतपुर सड़क बदहाल, मरम्मत की मांग

लोहर्सी | पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सोंसरी से सोन बसंतपुर तक 8 किमी सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, बावजूद इसके लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को सड़क की बदहाली से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *