सोनकुत्तों ने बछड़े पर किया हमला, गंभीर

भास्कर संवाददाता| दमोह रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व नौरादेही अभयारण्य की सर्रा रेंज अंतर्गत रेंज ऑफिस के पीछे नाले के पास सोनकुत्तों (जंगली कुत्तों) के झुंड ने एक बछड़े पर हमला कर दिया। झुंड ने बछड़े की नाक, कान और पूंछ को खा लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि किसी तरह बछड़ा सोनकुत्तों के चंगुल से छूटकर गांव में घुस आया, जिससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन हालत बेहद नाजुक हो गई और उसकी आंतें बाहर निकल आईं। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल हेल्पलाइन 1962 पशु एम्बुलेंस को बुलाया गया। एम्बुलेंस की मदद से डॉक्टर अक्षय सोलंकी, डॉक्टर आलोक परासर एवं स्थानीय पशु चिकित्सक डॉक्टर देवी पटेल द्वारा घायल बछड़े का उपचार किया गया। इलाज के दौरान गौ-रक्षक अमन जैन, अभिषेक पटेल, अभिषेक सोनी और आदित्य पटेल मौजूद रहे और उन्होंने उपचार की जानकारी दी। स्थानीय निवासी मानसीग यादव ने बताया कि सोनकुत्ते झुंड बनाकर शिकार करते हैं और शिकार को अधिक समय तक जीवित रखने की कोशिश करते हैं। जब तक शिकार जीवित और गर्म रहता है, तब तक उसे खाते हैं, मृत होने पर छोड़ देते हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *