सोना आज ₹600 महंगा होकर ₹97,195 पर पहुंचा:चांदी की कीमत ₹1,159 बढ़ी; इस साल सोना 28%, तो चांदी 25% महंगी हुई

सोने-चांदी के दाम में आज यानी मंगलवार (8 जुलाई) को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 599 रुपए बढ़कर 97,195 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कल इसका दाम 96,596 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत 1,159 रुपए बढ़कर 1,07,690 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। कल चांदी का दाम 1,06,531 रुपए किलो था। 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns (8 जुलाई, 2025) इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इजराइल और ईरान के बीच भी जंग शुरू हो गई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *