सोना-चांदी का उच्चतम स्तर, एक दिन में चांदी 10500, सोना 1600 रु. महंगा

वैश्विक आर्थिक अनिश्चित आैर ईरान में बढ़ते तनाव के मद्देनजर सुरक्षित निवेश के लिए मांग रहने से ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी रिकॉ‌र्ड स्तर पर पहुंच गए। इसके असर से सोमवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों ने नया उच्चतम स्तर छु लिया। चांदी इस साल की सबसे बड़ी तेजी यानी 10,500 रुपए बढ़कर 2.65 लाख रुपए प्रति किलो के नए रिकॉ‌र्ड स्तर पर पहुंच गई। वहीं सोना भी 1.44 लाख रुपए प्रति दस ग्राम के उच्चतम स्तर पर बिका। सोना स्टैंडर्ड में 1,600 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना में 1,500 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी रही। दूसरी तरफ, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में फरवरी डिलीवरी सोना 129.40 डॉलर बढ़कर 4,630.30 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी 6.244 डॉलर की तेजी से 85.585 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव : चांदी (999) 265 चांदी रिफाइनरी 264.5 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 14,400 रुपए, सोना जेवराती 13,460 तथा वापसी 13,160 रुपए प्रति ग्राम।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *