सोना ₹585 चढ़कर 1,23,146 रुपए पर आया:चांदी ₹3 हजार सस्ती हुई; इस साल गोल्ड ₹47,000 और सिल्वर ₹65,000 महंगी हुई

आज 21 नवंबर को सोने के दाम में तेजी और चांदी के दाम में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोने का दाम 585 रुपए चढ़कर 1,23,146 रुपए पर आ गया। इससे पहले इसकी कीमत 1,22,561 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी की कीमत आज 2,984 रुपए गिरकर 1,51,129 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। कल यह 1,54,113 रुपए प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। अलग-अलग शहरों में दाम अलग होने का क्या मतलब? IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। इस साल सोना ₹47,000 और चांदी ₹65,000 महंगी हुई सोने के दाम में उतार-चढ़ाव की उम्मीद एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि शादियों का सीजन चालू हो चुका है इससे सोने को सपोर्ट मिलेगा। इससे आने वाले दिनों में इसकी कीमत फिर एक बार 1.25 लाख रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *