जयपुर| ग्लोबल मार्केट में बुधवार को कीमत में आए उछाल के असर से गुरुवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना और चांदी ने फिर नया उच्चतम स्तर बना लिया। पिछले दो दिन के दौरान चांदी 16,000 रुपए बढ़कर 2.86 लाख रुपए प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वहीं, सोना स्टैंडर्ड 700 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 600 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा होकर नए उच्चतम स्तर पर बिका। दूसरी तरफ, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में फरवरी डिलीवरी सोना 14.10 डॉलर घटकर 4,621.60 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी 0.335 डॉलर की तेजी से 91.780 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव : चांदी (999) 286 चांदी रिफाइनरी 285.5 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 14,520 रुपए, सोना जेवराती 13,580 तथा वापसी 13,280 रुपए प्रति ग्राम।


