सोने-चांदी के सिक्के लेकर भाग गए गांव वाले:आगरा के बसई अरेला में मिले सोने-चांदी के सिक्के, पुलिस वापस ले रही सिक्के

आगरा के बसई अरेला के प्राचीन चामुंडा मंदिर के पास जमीन को समतल करने के दौरान सोने-चांदी के सिक्के मिले हैं। सिक्के मटके में भरे हुए थे। मंदिर के पास गोशाला के निर्माण के लिए जमीन को समतल किया जा रहा था। सिक्के ब्रिटिश हुकूमत के दौरान 1940-42 के दौरान के बताए जा रहे हैं। गांव के लोग सिक्के लेकर भाग गए। अब पुलिस गांव वालों से सिक्के वापस मांग रही है। गांव में प्राचीन चामुंडा मंदिर है। इसके पास खाली जमीन पर गोशाला निर्माण के लिए जमीन को ट्रैक्टर से समतल किया जा रहा था। समतल करने के दौरान एक मटका मिला, जिसमें सोने चांदी के सिक्के भरे हुए थे। ट्रैक्टर चालक और ठेकेदार सेवाराम के साथ मंदिर में सेवा करने वाले गरीबदास ने सिक्के अपने पास रख लिए। सिक्के मिलने की बात गांव में फैली तो पूरा गांव जमीन पर पहुंच गया। जिन लोगों सिक्के जमीन पर गिरे मिले, लोग सिक्के लेकर भाग गए। सिक्कों के लिए भीड़ लग गई। सिक्कों पर किंग जॉर्ज की फोटो छपी हुई है। पुलिस वापस ले रहे सिक्के
सिक्के मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को गांव वालों ने बताया कि कुछ लोग सिक्के लेकर भाग गए हैं। पुलिस अब गांव में सिक्के वापस ले रही है। गरीबदास के पास से तीन चांदी के सिक्के वापस लिए गए। पुलिस ट्रैक्टर चालक, ठेकेदार के पास भी सिक्के वापस ले रही है। यह सिक्के 1940 और 1942 के हैं। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से शिकायत की है। प्रशासन ने एएसआई को जानकारी दी है। सिक्कों के ऐतिहासिक महत्व को जानने के लिए जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *