डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) में अब एक अरब रुपए से इनोवेशन निधि बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। इसका उपयोग इन्नोवेशन हब और इनक्यूबेशन सेंटर को सहायता प्रदान करने में किया जाएगा। ताकि विश्वविद्यालय अपने छात्रों को नवाचार उद्यमिता के लिए मदद सकें। इन प्रस्तावों पर बनी सहमति वित्त समिति ने AKTU के प्रस्ताव पर विद्यालय परिसर में नये सत्र से बीटेक पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए बजट को स्वीकृत प्रदान की। इसके अलावा IET लखनऊ, KNIET सुल्तानपुर, बीआईईटी झांसी, एवं यूपीआईडी नोएडा में इंडस्ट्री के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना के प्रस्ताव को भी समिति ने अपनी सहमति दी है। इस सेंटर के स्थापित होने से इंडस्ट्री के विशेषज्ञ छात्रों प्रशिक्षित करेंगे। जिससे कि छात्र इंडस्ट्री की आवश्यकता के अनुसार तैयार हो सकेंगे। IET के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इसके अलावा हाई क्वालिटी रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए IET लखनऊ के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन बायोप्रिंटिंग एंड अप्लाइड बायोटेक्नोलॉजी की स्थापना के लिए 6 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गयी। विश्वविद्यालय में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके आश्रितों के इलाज के लिए कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस का प्रस्ताव कर्मचारी कल्याण कोष से कराये जाने पर हरी झंडी दी गयी। विभिन्न प्रस्तावों को वित्त अधिकारी केशव सिंह ने प्रेजेंट किया। बैठक में शासन के विशेष सचिव अन्नावि दिनेश कुमार, अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग के प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह, कुलसचिव रीना सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


