सोन नदी के किनारे पिकनिक मनाया, लजीज व्यंजनों को चखा

पिकनिक मनाते बच्चे भास्कर न्यूज | केतार प्रखंड के गुलाब इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रविवार को शैक्षणिक सह पिकनिक भ्रमण के तहत उत्तर प्रदेश स्थित प्रसिद्ध रानीडीह गुप्ता धाम मंदिर का दर्शन किया। इसके पश्चात सोन नदी के किनारे पिकनिक का आयोजन किया गया, जहां विद्यार्थियों ने प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वातावरण में खूब आनंद लिया। रानीडीह गुप्ता धाम मंदिर परिसर में बच्चों को मंदिर की संस्कृति, सभ्यता और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी गई। शांत और आध्यात्मिक वातावरण ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से प्रभावित किया। वहीं सोन नदी के तट पर हरियाली, स्वच्छ वातावरण और शांत बहाव बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।भ्रमण एवं पिकनिक के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों के लिए उनके पसंदीदा व्यंजनों की व्यवस्था की गई। मौके पर उपस्थित शिक्षक रुबान मंडल, सिद्धार्थ सिंह, मनीष कुमार गुप्ता, रिया कुमारी, दिव्या कुमारी सहयोगी टीम अशोक ठाकुर आशा देवी, पिंटू चंद्रवंशी सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *