करीब और विनोद बने राजद के जिलाध्यक्ष

गढ़वा | राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने जिले में दो कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया है। इनमें करीब अंसारी व विनोद यादव शामिल हैं। वहीं गढ़वा के तिलदाग निवासी डॉ मकबूल आलम को पलामू प्रमंडल के प्रभारी बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष के जारी पत्र में कहा कि दोनों ही कार्यकारी जिलाध्यक्ष पार्टी को मजबूत व सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। जिससे आने वाले समय में पार्टी ऊंचाई तक पहुंच सकें। इधर कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद के विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने जिस उम्मीद के साथ विश्वास मुझ पर विश्वास जताया है। उस पर मैं हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा। गढ़वा | गढ़वा बंशीधर नगर फोर लाइन पर सोमवार को कल्याणपुर गांव के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के अचला नवाडीह गांव निवासी अशोक राम का पुत्र राम दुलार राम (28 वर्ष) उर्फ राकेश कुमार और जयराम राम का पुत्र मिथलेश कुमार (25 वर्ष) शामिल है। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उक्त दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से किसी काम बंशीधर नगर की ओर गए हुए थे। वहां से वापस लौटने के क्रम में कल्याणपुर स्थित फोर लाइन के पास शराब के नशे में उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गढ़वा | मेराल थाना क्षेत्र के चरका पथल गांव निवासी महरूम विपत शेख का पुत्र कमालुद्दीन अंसारी (60 वर्ष) मारपीट में घायल हो गया। उसे इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि घायल का नाती पतंग उड़ा रहा था, उसी बीच अतहर अली अंसारी का छत पर चल गया था। उसी बीच अतहर अली अंसारी के पुत्र के ने पतंग उठा लिया। जब घायल का नाती ने उक्त पतंग का मांग किया तो अतहर के द्वारा उसे गाली-गलौज किया गया। उसके बाद जब उसका विरोध किया, तो अतहर अली अंसारी, अख्तर अंसारी, शम्स अंसारी ने मारपीट कर कलामुदीन अंसारी को घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *