विदिशा | जिले में सोयाबीन उपार्जन का कार्य जारी है। इसके लिए शासन ने 31 दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित की है। नीति की कंडिका कृषकों द्वारा उपज विक्रय करने हेतु स्लॉट बुकिंग उपार्जन के अंतिम 10 दिवस छोड़कर की जा सकेगी । शासन के निर्णय अनुसार स्लॉट बुकिंग की अवधि में संशोधन किया गया है । डीडीए केएस खपेड़िया ने किसानों से अपील है कि जिन किसानों द्वारा सोयाबीन उपार्जन के लिए स्लॉट बुक नहीं किया गया है ,वे सभी कृषक 23 दिसंबर के पूर्व अपना स्लॉट अनिवार्य रूप से बुक करा लें अन्यथा इसके बाद स्लॉट बुक नहीं होगा ।


