सोलर ऊर्जा को प्रोत्साहन देने वालों को पीएम सूर्यघर योद्धा पुरस्कार

जयपुर | पीएम सूर्यघर योजना को बढ़ावा देने वालों को पीएम सूर्यघर योद्धा पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए व्‍यक्ति, कंपनी या संस्था को राजस्थान सोलर एसोसिएशन (आरएसए) की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बाद में भारत रिन्युएबल एक्सपो में इनको पुरस्कृत किया जाएगा। एक्सपो में पीएम सूर्यघर पैवेलियन बनाए जाएंगे। इनमें पीएम सूर्यघर योजना से जुड़े उद्यमियों के बूथ पर पीएम सूर्यघर रूफटॉप सोलर योजना और उपकरणों की जानकारी दी जाएगी। आरएसए सीईओ नितिन अग्रवाल का कहना है कि इसका मकसद लोगों को रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट लगाने को प्रेरित करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *