सोलर प्लांट में चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश:131 किलो तांबा, वायर और बोलेरो कैम्पर जब्त

जालोर में बागरा थाना क्षेत्र के मेडा निचला स्थित सोलर प्लांट से तांबे की केबल चोरी करने की 2 वारदातों का खुलासा करते हुए गैंग का पर्दाफाश किया गया है। मामले में 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 52,100 रुपए नकद, 131 किलो 150 ग्राम तांबा और वायर के साथ वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर वाहन जब्त किया है। बागरा थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग ने बताया कि 28 मई को सोलर कंपनी एसएईएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड व प्रशासनिक अधिकारी ने बागरा थाने में चोरी करने की लिखित रिपोर्ट देकर बताया कि 200 मेगावाट सोलर पावर प्रोजेक्ट से कुछ अज्ञात चोरों ने सोलर केबल चोरी कर ले गए।
जिसके एक महीने बाद दूसरी बार 25 जून 2025 को उसी कंपनी से पुनः रिपोर्ट दी गई कि 13 एवं 17 जून को भी इसी तरह केबल चोरी हुई है। जिसकी रिपोर्ट पर एक टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जांच करते हुए शनिवार को रवि राणा, विपुल, रमेश कुमार, कैलाश को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में चोरी का माल खरीदने वालों के नाम भी सामने आए। पुलिस ने राजेन्द्र कुमार उर्फ राजुराम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मामलों में आरोपियों के कब्जे से 52,100 रुपये नकद और 131 किलो 150 किलो तांबा/वायर बरामद किया गया। चोरी का सामान बेचने में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर वाहन भी जब्त किया गया है। कंपनी में लेबर रूप में कार्य करते थे
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे कंपनी में लेबर रूप में कार्य करते थे। रात में मौके का फायदा उठाकर सोलर प्लांट की केबल काटकर तारबंदी के बाहर फेंकते और बोलेरो कैम्पर में भरकर ले जाते। इसके बाद गुड़ामालानी व धानसा क्षेत्र के कबाड़ियों को बेचकर नकद रकम आपस में बांट लेते थे। इनको किया गिरफ्तार
बाड़मेर के मालियो की ढाणी निवासी रवि राणा (25) पुत्र ईसराराम भील, चितलवाना थाना क्षेत्र के रणोदर गांव निवासी विपुल (20) पुत्र रमेश कुमार रावणा राजपूत, रमेश कुमार (45) पुत्र वेनाराम राजवणा राजपूत,बाडमेर के चोहटन थाना क्षेत्र का निवासी कैलाश (21) पुत्र मोहनलाल, विश्नोई व बाड़मेर के गुड़ामालानी गांव निवासी राजेन्द्र कुमार उर्फ राजुराम (29) पुत्र हेमाराम खटिक को गिरफ्तार किया हैं। वही चोरी करने में शामिल दिनेश कुमार व सलमान खां अभी फरार है जिसकी तलाश जारी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *