सोलर वेस्ट प्लांट से चोरी, 9 पर केस

जंडियाला गुरु के गांव गहरी मंडी में ग्राम पंचायत के सोलर वेस्ट प्लांट से चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत की सरपंच बलबीर कौर की शिकायत पर पुलिस ने 9 युवकों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया। जिसमें 6 आरोपी अज्ञात शामिल है। पुलिस को दी शिकायत में सरपंच बलबीर कौर ने बताया कि गांव के श्मशान घाट के सामने सरकारी खर्चे से लगाया गया सोलर वेस्ट प्लांट कुछ शरारती तत्वों की ओर से तोड़कर चोरी कर लिया गया। यह प्लांट गांव की पंचायत की संपत्ति था और इसे करीब 3.50 लाख रुपए की लागत से स्थापित किया गया था। प्रिंसिपल सिंह, हरभजन सिंह, दोनों निवासी गांव गहरी मंडी और एक अन्य व्यक्ति शरण सिंह निवासी अज्ञात के साथ 6 अज्ञात लोगों ने मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया। आरोपियों ने प्लांट को उखाड़कर टिपर वाहन में लोड किया और अज्ञात स्थान पर ले गए। बताया गया है कि इस दौरान करीब 13 हजार ईंटें और लगभग 10 क्विंटल लोहे का सामान चोरी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *