पबिया | लोकनिया गांव के दास टोला में रविवार को सोलह प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। गांव के सैकड़ों श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया गया। कोलकाता से आई प्रसिद्ध गायिका मधुमिता बनर्जी ने बांग्ला पाला कीर्तन की प्रस्तुति दी। उनकी गायकी से श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के बाल्यकाल, रासलीला और गोवर्धन धारण की लीलाओं का संगीतमय वर्णन हुआ। पूरे गांव में भजन, ढोल-मंजीरा और शंखनाद की ध्वनि गूंजती रही। श्रद्धालु लगातार कीर्तन में लीन रहे। भोग-प्रसाद वितरण के साथ आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों ने पूरा सहयोग दिया। राजकुमार दास, प्रदीप दास, परवीन दास, विजय दास, मनपुरन दास, अजय दास और संजय दास ने तन-मन-धन से योगदान दिया। गांववासियों की एकता और समर्पण से कार्यक्रम सफल रहा। सोलह प्रहर कीर्तन से गांव में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। ग्रामीण इसे केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, समाज में एकता, शांति और भक्ति की प्रेरणा मानते हैं। हर साल की तरह इस बार भी आयोजन ने लोगों के दिलों को छुआ।


