सोशल मीडिया पर प्यार के बाद भागी नाबालिग बरामद

बोकारो | सोशल मीडिया पर प्यार होने के बाद एक नाबालिग अपने घर से भागकर बिहार चली गई। परिजनों की शिकायत के बाद हरला थाना पुलिस ने नाबालिग को भोजपुर जिला से बरामद कर लिया है। ना​बालिग का मेडिकल कराने व कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले ​कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सेक्टर-9ए निवासी नाबालिग पिछले 6 माह से इंस्टाग्राम पर भोजपुर जिला के नारायणपुर निवासी एक नाबालिग से बात करती थी। इसी क्रम में नाबालिग ने उसे मिलने के लिए बुलाया तो नाबालिग लड़​की घर से निकल कर चली गई। इधर परिजनों ने हरला थाना में नाबालिग के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *