सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना बी-डिवीजन की पुलिस ने सोशन मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन वाले युवक के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान चौक मन्ना सिंह तरनतारन निवासी इकबाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रविवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपनी सोशन मीडिया आईडी पर हथियार के प्रदर्शन की वीडियो डालकर दहशत फैला रहा है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी और बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *