सोशल मीडिया पर हथियार के साथ डाला फोटो, युवक पर केस

सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना जगदेव कलां के एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने हथियार के साथ फोटो अपलोड करने के मामले में युवक के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है। राजासांसी थाना के एएसआई कुलबीर सिंह ने बताया कि वह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ चौकी में मौजूद थे। इसी दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिला अमृतसर देहाती पुलिस के सोशल मीडिया सैल की ओर से एक सूचना प्राप्त हुई। सूचना में बताया गया कि एक आईडी ‘मनदीप तूफान’ से एक युवक की ओर से हथियारों के साथ फोटो अपलोड की गई है। पुलिस जांच में फोटो में दिख रहे युवक की पहचान खुशपाल सिंह निवासी जगदेव कलां के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने यह फोटो 22 जुलाई को अपलोड की थी, जिसमें वह दोनों हाथों में हथियार पकड़े दिखाई दे रहा है। इसके बाद केस दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *