सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो बनाना पड़ा महंगा:जमशेदपुर में तीन युवक गिरफ्तार, स्थानीय दुकानदारों से रंगदारी मांगने का भी आरोप

जमशेदपुर के उलीडीह थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने और रंगदारी मांगने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रितेश सिंह, अशोक गुप्ता और राजकुमार मुखिया उर्फ राज बच्चा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से अवैध हथियार और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी सोशल मीडिया पर हथियार दिखाते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहे थे। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। व्यवसायियों और दुकानदारों से रंगदारी मांग रहे थे पटमदा डीएसपी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी स्थानीय व्यवसायियों और दुकानदारों से रंगदारी मांग रहे थे। उलीडीह थाना पुलिस को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें और रंगदारी की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *