सोसायटी ने 76वें महीने जरूरतमंदों को बांटा राशन

धन धन बाबा दीप सिंह जी शहीद कीर्तन दरबार सोसायटी रजि. पट्टी की ओर से 76वें महीने भी जरूरतमंद परिवारों, विधवा महिलाओं और बेसहारा लोगों को राशन वितरित किया गया। यह सेवा गुरुद्वारा बीबी रजनी जी पट्टी में संगत के सहयोग से की गई। सेवा की शुरुआत गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथि भाई कुलविंदर सिंह द्वारा अरदास से हुई। इसके बाद राशन वितरण शुरू किया गया। इस मौके पर बलबीर सिंह लुहारिया, कंवलजीत सिंह, अमरीक सिंह, रजवंत सिंह, सुभदीप सिंह काका और कुलविंदर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *