सौ फीट रोड में आज शाम 6 बजे चौकी और भंडारा

अमृतसर | प्रभु श्री राम भक्त सेवा कमेटी द्वारा श्री हनुमान मंदिर 100 फुटी रोड में वीरवार शाम 6 बजे चौकी एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य सेवादार सौरव गुप्ता ने अन्य सेवकों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर के गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण पत्र दिए हैं। भंडारे में भजन गायक मास्टर नूर मेहरा एवं श्री हनुमान चालीसा परिवार द्वारा भजनों के माध्यम से प्रभु की महिमा का गुणगान किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद लंगर लगाया जाएगा। इस मौके पर अमरीश, मोनू, सुरजीत, अमृत, अर्जुन, अरुण, संदीप, लव कुश, शंकर, जय शंकर, विकास, सौरभ परदेसी, राजेश सहवाग, अमन, सूरज, दीपक, प्रिंस आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *