स्काउट्स गाइड्स ने हसदेव किनारे किया पौधरोपण

भास्कर न्यूज | कोरबा सोमवार को जिले में भारत स्काउट्स व गाइड्स ने जिला व ब्लॉक स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यालय स्तर पर भी स्काउट, गाइड इकाइयों ने पौधे रोपे। भारत स्काउट्स व गाइड्स ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम दर्री, रूमगरा क्षेत्र में हसदेव नदी के किनारे किया। कार्यक्रम को शिव फाउंडेशन, रूमगरा ने सहयोग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि पौधों का रोपण एक नेक कार्य है। कोरबा के औद्योगिक परिवेश के लिए तो यह नितांत आवश्यक है। इससे प्रदूषण भी नियंत्रित होता है। सभापति ने कहा कि जिले की स्काउट गाइड की टीम रचनात्मक और सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। विशिष्ट अतिथि वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद सत्येन्द्र दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान पूरे देश में चल रहा है। आज का कार्यक्रम भी इसी अभियान का एक अंग है। वार्ड क्रमांक 47 की पार्षद सीमा बाई कंवर ने भी अपनी बात रखी। जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख ने बताया कि 7 जुलाई को राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के आह्वान पर कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पौधरोपण किया गया है। यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। हसदेव नदी किनारे जामुन, आम, आंवला, नीम, पीपल आदि प्रजातियों के 100 की संख्या में पौधे रोपे गए। रोपे गए पौधों को सुरक्षित करने ट्री-गार्ड भी लगाएंगे। कार्यक्रम का संचालन डीओसी (स्काउट) डीगम्बर सिंह कौशिक ने और आभार डीओसी (गाइड) उत्तरा मानिकपुरी ने व्यक्त किया। पौधरोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्काउट्स गार्ड्स ने सहयोग किया। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान स्काउट्स गाइड्स व अतिथि।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *