स्काउट गाइड की वार्षिक समीक्षा बैठक में नई पहल:कोंडागांव में 43 स्काउट-गाइड सम्मानित, सभी स्कूलों में दल संचालन अनिवार्य

छत्तीसगढ़ के भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के बस्तर प्रवास के दौरान कोंडागांव जिला कार्यालय में वार्षिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक की शुरुआत स्काउट-गाइड प्रार्थना और भारत माता को पुष्पांजलि से की गई। राज्य मुख्य आयुक्त ने सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में स्काउट गाइड दलों का संचालन अनिवार्य किया है। उन्होंने रिक्त पदों पर नियुक्ति और जिला कार्यालय में सप्ताहिक कार्य व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में कोंडागांव जिले के 43 राज्य पुरस्कृत स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। राज्य आयुक्त और कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने संस्था प्रमुखों को प्रशस्ति पत्र भी दिए। जिले के 43 संस्थानों में चल रही स्काउट गाइड गतिविधियां जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार, जिले के 43 संस्थानों में स्काउट गाइड गतिविधियां चल रही हैं। इनमें 51 प्रशिक्षित यूनिट लीडर कार्यरत हैं। स्काउट गाइड स्वच्छता, मतदाता जागरूकता, सड़क सुरक्षा और वृक्षारोपण जैसी सामाजिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। राज्य प्रशिक्षण आयुक्त ने जिले में बेसिक और एडवांस कोर्स की अनुमति दी है। कलेक्टर पन्ना ने ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान को बढ़ावा देने का आह्वान किया। वरिष्ठ स्काउट मास्टर ऋषिदेव सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। बैठक में जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारी, स्काउटर-गाइडर, जिला संघ पदाधिकारी, 70 से अधिक रोवर-रेंजर और विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *