भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना मजीठा के अड्डा नाग कलां बाईपास नजदीक रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से घायल युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजा उर्फ मंजू (23) निवासी गांव कांउके के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आरोपी सुखजिंदर सिंह उर्फ सुखा निवासी भगवां के खिलाफ केस दर्ज किया है जो फरार है। घटना 14 दिसंबर शाम साढ़े 7 बजे की है। तेगा सिंह ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी पूजा ने नौंवी तक ही पढ़ाई की थी। गरीबी होने के कारण बेटी लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती थी। बेटी पैदल अड्डा नाग कलां से घर आ रही थी तो बाईपास के पास स्कूटी ने टक्कर मार दी थी।


