स्कूटी चोरी के आरोपी की पिटाई व मौत मामला:एक का सरेंडर, युवक की मां ने पांच के विरुद्ध किया केस

स्कूटी चोरी के आरोपी की पिटाई व मौत मामले में एक आरोपी लक्ष्मण मिस्त्री ने शुक्रवार को सुखदेवनगर थाना में सरेंडर कर दिया। वहीं, मृतक समीर आईंद की मां कुसुम आईंद ने पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इनमें लक्ष्मण मिस्त्री, पुकलू, विकास कुमार, महेश कुमार और दीपक शामिल हैं। आरोप है कि ये सभी आरोपी उनके बेटे समीर आईंद को स्कूटी चोरी के आरोप में जरिया गोविंदपुर से उठा कर रांची लाए। फिर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। मारपीट के बाद उसे मधुकम स्थित झारखंड चौक के पास छोड़ कर सभी भाग गए। उसकी स्थिति काफी गंभीर थी। वह सड़क पर तड़प रहा था। सूचना मिलने पर जब कुसुम वहां पहुंची तो देखा कि उनका बेटा काफी गंभीर स्थिति में तड़प रहा है। उसे इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया। लेकिन रिम्स में इलाज के दौरान 25 दिसंबर की रात 2 बजे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि उनके बेटे की मौत आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने से हुई। इधर, एक आरोपी दीपक कुमार ने कहा कि उसने पुलिस को इस घटना की सिर्फ सूचना दी थी। वह मारपीट की घटना में था भी नहीं। इसके बावजूद उसका नाम प्राथमिकी में दे दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *