स्कूटी सवार महिला एएसआई को टक्कर मारने वाले पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना कंटोनमेंट की पुलिस ने स्कूटी सवार महिला पुलिस एएसआई को टक्कर मार जख्मी करने के मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप कौर निवासी फ्रैंडस एवेन्यू ने बताया कि वह पंजाब पुलिस में बतौर एएसआई तैनात है। 5 दिसंबर को अपने घर से दफ्तर गई थी, जब अचानक तबीयत खराब होने पर दफ्तर से अस्पताल दवाई लेने के लिए स्कूटी पर जा रही थी तो कचहरी के पास एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। वह जख्मी हो गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी खंगाल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *