स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश:गेहूखेड़ी स्कूल में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत योग अभ्यास भी कराया गया

झालावाड़ के अकलेरा ब्लॉक स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल , गेहूखेड़ी में बुधवार को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को स्वस्थ जीवन शैली, नशा मुक्ति और औषधीय पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। राजकीय आयुर्वेद औषधालय आयुष्मान आरोग्य मंदिर की प्रभारी डॉ. सोनिका मीणा ने छात्रों को ये आवश्यक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में दैनिक जीवन में योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत योग प्रशिक्षक रामबिलास प्रजापति और निशा कुमारी ने बच्चों को योग के लाभ बताए और कुछ योगाभ्यास भी कराए। उन्होंने बच्चों और समस्त स्टाफ से दैनिक जीवन में योग को शामिल कर स्वस्थ रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर स्कूल का समस्त शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में, प्रिंसिपल इंद्रप्रकाश भील ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *