स्कूल का ताला तोड़कर दिया चोरी को अंजाम

प्रतापपुर | प्रखंड के बरूरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के भवन का ताला तोड़कर सामग्री की चोरी कर ली है। इस दौरान चोरों ने भंडार रूम में 4.50क्लिंटल चावल,खेल की सामाग्री समेत अन्य सामग्री की चोरी कर लिया है ।इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मतिन अंसारी ने कुन्दा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज कराया है। आवेदन मे लिखा है कि गुरूवार सुबह में ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि विद्यालय का ताला टूटा हुआ है। जब विद्यालय जाकर देखा तो खाद्य सामग्री ( स्टोर रूम) का ताला टूटा हुआ है और चावल,खेल समेत अन्य सामग्री गायब है। जिसके बाद विभाग व पुलिस को सूचना दिया।मालूम हो कि बीते कुछ माह पहले बरूरा से सटे अपग्रेड हाई स्कूल नारायणपुर में चोरों ने ताला तोड़कर कर कई सामग्री की चोरी कर लिया था। लेकिन पुलिस को सूचना देने के बाद भी चोर का पता नहीं चला है ।हलांकि प्रतापपुर के दर्जनों विद्यालय में चोरी हो चुकी है। लेकिन इस सरगना के गिरोह का उद्भेदन नही हुआ है। कोडरमा|मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराटांड़ गांव निवासी एक युवक की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक अभिषेक यादव ने गलती से घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।वहीं सूत्रों के अनुसार, मामले को लेकर पारिवारिक विवाद में युवक द्वारा विष पान कर आत्महत्या किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *