स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया

लुधियाना| रामगढ़िया सीनियर सेकेंडरी स्कूल और रामगढ़िया एलिमेंटरी स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बाबा गुरमुख सिंह हाल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य संत बाबा बलबीर सिंह सींचेवाल विशेष रूप से पहुंचे और बच्चों को गुरबाणी से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री सहज पाठ के भोग से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने शब्द कीर्तन किया। इस दौरान गुरबाणी और पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान भी हुआ। रामगढ़िया कौंसिल के प्रधान रणजोध सिंह, जनरल सचिव गुरचरण सिंह लोटे और अन्य गणमान्य अतिथियों ने संत सींचेवाल का स्वागत किया। संत सींचेवाल ने गुरबाणी के श्लोक “पवन गुरु, पानी पिता, माता धरत महत” का महत्व समझाते हुए बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *