स्कूल की रेलिंग पर लटका मिला युवक का शव:रतलाम में सीएम राइज स्कूल की बाउंड्री पर गमछे से लगाया फंदा; मोबाइल स्विच ऑफ मिला

रतलाम के रावटी में मंगलवार सुबह एक युवक का शव बंद पड़े सीएम राइज स्कूल की बाउंड्रीवॉल की रेलिंग से लटका मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय भानूप्रताप सिंह राठौर के रूप में हुई है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रावटी के मंडी रोड पर स्थित बंद पड़े सीएम राइज स्कूल की रेलिंग पर सुबह 6.30 बजे राहगीरों ने शव लटका देखा। उन्होंने तुरंत उसे गांव के युवक के रूप में पहचाना और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और फिर पुलिस को बुलाया। सूचना मिलने पर रावटी थाने के सब इंस्पेक्टर एमआई खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक ने गमछे से फंदा लगाया था और उसका मुंह स्कूल की दीवार से सटा हुआ था। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को फंदे से उतारा। मोबाइल मिला बंद, सुसाइड नोट नहीं मिला
पुलिस की प्राथमिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई है। शव पूरी तरह अकड़ गया था, जिससे संभावना है कि युवक ने देर रात फांसी लगाई है। मृतक की पेंट की जेब से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल मिला है, लेकिन वह स्विच ऑफ था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। तीन भाइयों में सबसे छोटा था
जानकारी के अनुसार, मृतक भानूप्रताप (निवासी इंद्रा कॉलोनी) अविवाहित था। उसके दो बड़े भाई अमित और लक्की हैं। वह सबसे छोटा था। घर में मां हैं, जबकि पिता का पूर्व में निधन हो चुका है। पुलिस कर रही जांच
रावटी थाने के सब इंस्पेक्टर एमआई खान ने बताया कि युवक के शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *