कटनी कलेक्टर की बात सुन दुखी हुआ मजदूर:केबिन के सामने किया आत्मदाह का प्रयास, पेट्रोल लेकर पहुंचा था जन सुनवाई में

कटनी कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान एकमजदूर ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल आत्मदाह का प्रयास किया। पूरा घटनाक्रम कलेक्टर केबिन के सामने हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आत्मदाह का प्रयास करने वाले मजदूर का नाम भारत पटेल है। वो स्लीमना बाद थाना क्षेत्र के धुरी ग्राम का रहने वाला है। भारत पटेल ने बताया कि वह एक साल से लगातार जनसुनवाई में न्याय की गुहार लगाने के लिए आ रहा है, लेकिन उसे अब तक इंसाफ नहीं मिल सका है। इसलिए उसने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। परेशानी के कारण उसने आज यह आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया। क्या है मामला भारत पटेल का कहना है कि पिछले साल 23 दिसंबर 2024 को ग्राम के ही कुछ दबंगों ने थाने में पुलिसवालों से उसकी पिटाई कराई थी। पूरे शरीर पर चोटें आई थीं। उससे उठते-बैठते तक नहीं बनता है। इस वजह से उसे अभी भी इलाज कराना पड़ रहा है। उसने शुरुआत में तो इलाज कराया, लेकिन अब आर्थिक समस्या के चलते वह आगे का इलाज कराने में असमर्थ है। उसकी हालत दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है, लेकिन उसे सरकारी अस्पताल में भी उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर की बात सुन हुआ दुखी पीड़ित का कहना है कि आज कलेक्टर को अपनी पूरी समस्या बताई। उन्होंने हर बार की तरह आज फिर केवल जिला अस्पताल में जाकर इलाज कराने की सलाह दी। उधर, पुलिस भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय उन्हें शह दे रही है। क्या कहते हैं जिम्मेदार…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *