झागर| गुना जिले की बमोरी विधानसभा क्षेत्र के शासकीय माध्यमिक विद्यालय कुशेपुर के छात्र-छात्राओं ने ओलंपियाड परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा संध्या किरार ने हिंदी, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी— इन पांचों विषयों में परीक्षा उत्तीर्ण की। संध्या श्री हरि सिंह किरार की पुत्री हैं। विद्यालय के छात्र कान्हा अहिरवार ने अंग्रेजी और विनीत अहिरवार ने गणित विषय में सफलता पाई। कक्षा 6 और 7 के कई छात्र-छात्राओं ने भी परीक्षा पास की। विद्यालय परिवार ने संध्या किरार को पांचों विषयों में सफलता पर शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक दिनेश किरार, शिक्षक बृजमोहन किरार, अंग्रेज सिंह और विष्णु किरार ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं।


