भास्कर न्यूज | लुधियाना लड़कियों के स्कूल कॉलेज के बाहर घूम रहे मनचलों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। वीरवार को पुलिस ने शहर में 9 जगहों पर स्कूल कॉलेजों व अन्य जगहों पर स्पेशल नाकाबंदी की और 436 चालान किए। इसके साथ ही पुलिस ने कागजात न होने पर 9 दोपहिया वाहनों को थानों में भी बंद किया। सीपी स्वप्न शर्मा का कहना है कि आने वाले समय में इस तरह की कार्रवाई और तेज की जाएगी। स्कूल कॉलेजों के बाहर छात्राओं से छेड़छाड़ की शिकायतें मिलने पर सीपी ने स्पेशल अभियान चलाया। 3 एसीपी स्तर के अधिकारियों की अगुवाई में 21 पुलिस मुलाजिमों की टीम बनाई गई। छुट्टी के समय इन टीमों ने नाकाबंदी के दौरान 436 वाहन चालकों के चालान किए और 9 वाहनों को इंपाउंड किया।


