गुमला| शहर के बैंक कॉलोनी स्थित बचपन प्राइमरी विंग के परिसर में बीटीएलके पब्लिक स्कूल में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत गुमला जिले के अग्निशमन विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, लीडिंग फायर फाइटर मोहम्मद फिरोज मसरूर एवं फायरमैन उमेश कुमार ठाकुर उपस्थित थे। मोहम्मद फिरोज मसरूर ने कार्यक्रम की शुरुआत 1944 में मुंबई पोर्ट में हुए भीषण विस्फोट और आग की त्रासदी में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मचारियों सहित 261 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इन्हीं शहीदों की याद में प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है। इसके पश्चात मसरूर ने बच्चों को आगजनी के विभिन्न प्रकारों, उनसे बचाव के तरीकों और आपातकालीन स्थिति में स्वयं और दूसरों के जीवन को सुरक्षित रखने की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को व्यावहारिक रूप से मॉक ड्रिल भी कराया, जिससे वे आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित हो सकें। स्कूल की प्रिंसिपल अनुषा कुजूर ने अग्निशमन विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके बहुमूल्य सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बच्चों को यह भी सूचित किया कि रविवार को कक्षा 5 एवं 6 के छात्रों को नामकुम रांची में वायु सेना द्वारा आयोजित एयर शो ‘सूर्यकिरण’ दिखाने के लिए ले जाया जाएगा। पालकोट| पालकोट प्रखंड अंतर्गत झिकिरमा गांव में अत्यधिक चली आंधी-तूफान से गिरे लोगों के घर की छत गिरने से लोग बेहाल होकर रह गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पालकोट प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम पर क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष रोहित एक्का ने झिकिरमा गांव क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित लोगों से मिले और घटना के विस्तृत जानकारी लेने के बाद प्रशासनिक पदाधिकारी से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत हेतु आर्थिक सहायता की मांग की है। पालकोट प्रखंड अंतर्गत झिकिरमा पंचायत के राजस्व ग्राम झिकिरमा गांव निवासी अनिल कुमार पिता स्वर्गीय रामेश्वर प्रसाद एवं डमरु दास पिता स्वर्गीय हीरा दास का मकान शुक्रवार शाम में अत्यधिक चली आंधी-तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रोहित एक्का को मिली।सूचना मिलने के बाद रोहित एक्का ने अपने साथियों के साथ झिकिरमा गांव पहुंचे और क्षतिग्रस्त मकानों की स्थिति एवं परिस्थिति जानी और इसकी जानकारी प्रशासनिक पदाधिकारी पालकोट को देकर क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता करने की मांग की। भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिले के एमबी डीएवी विद्यालय में महात्मा हंसराज की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य जीपी झा के नेतृत्व में किया गया। धर्म शिक्षक जितेंद्र मेहेर, सीसीए प्रभारी शितेश कुमार पाठक, आरती कुमारी और अपराजिता कुमारी ने आयोजन में सहयोग किया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा हंसराज की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर की गई। महात्मा हंसराज भारतीय शिक्षाविद् थे। वे स्वामी दयानंद के अनुयायी थे। उन्होंने 1 जून 1886 को लाहौर में गुरुदत्त विद्यार्थी के साथ मिलकर पहला डीएवी स्कूल शुरू किया था। वे 25 वर्षों तक डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल रहे। उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया था। कक्षा सातवीं की छात्रा आर्या सिंह ने महात्मा हंसराज पर प्रभावी भाषण दिया। प्राचार्य जीपी झा ने उनके जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा और आत्मविश्वास के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा 6 में मिनसा नाज, प्रेरित बंका, प्रियंका साहू और रश्मि कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं। द्वितीय स्थान पर आकाश कुमार, ओम आचार्य, साक्षी प्रिया, आराध्या आनंद और आशीष कुमार रजक रहे। तृतीय स्थान पर हर्षिता कुमारी, आन्वी वंदिता, मरियम परवीन, श्लोक सागर और अव्या आनंद रहे। कक्षा 7 में सिमरत कौर, आदिति पाठक, माहिका कुमारी, अथर्व कुमार और आदर्श कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नव्या समृद्धि, तान्या कुमारी, दिव्यांशु कुमार और लक्ष्य प्रताप सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर अनुष्का अग्रवाल, शिवन्या श्री, अंसराज और दिव्या कुमारी रहीं। कक्षा 8 में अनुज अंजन, साहिल रौनिया, आतुफ कबीर और अनुष्का प्रकाश प्रथम स्थान पर रहे। रानी साहू, आदित्य कुमार महतो, शुभम कुमार सिंह और सृष्टि कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। सव्यता स्वराज, स्वास्तिक नमन, सक्षम कुमार और अंतरा कुमारी साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 में दौश्यम मिंज, निष्ठा मानसी, रिम्सा ईरम और रिचा मेहता प्रथम स्थान पर रहीं। अरशद खान, लाल हर्ष नाथ, तनीषा कुमारी और वेद प्रकाश मेहेर द्वितीय स्थान पर रहे। संस्कार सिंह, अदिति रानी सिंह, मयंक कुमार और आदित्य कुमार वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 11 में मीनाक्षी कुमारी, शुभांगिनी श्रेया और रागिनी उरांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिया कुमारी, शाहजेब और राखी साहू द्वितीय स्थान पर रहे। आद्या भगत, समर्थ कुमार साहू और निशांत कुमार तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा 8 की छात्रा कोमल रानी और कक्षा 9 की छात्रा अरुणा भगत को शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमित कुमार, इंद्रदेव प्रमाणिक, रुचिर मृगेंद्र, वाल्मीकि सिंह, अमित सिंह और पूनम सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।


