स्कूल में आग से बचाव का अभ्यास, बच्चों को सुरक्षित बाहर आने के तरीके बताए

भास्कर न्यूज | कवर्धा अग्निशमन विभाग द्वारा स्कूलों में आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में महराजपुर स्थित एक निजी स्कूल में एक दिवसीय आग सुरक्षा प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अग्निशमन विभाग और नगर सेना की टीम ने किया। मकसद था बच्चों, ड्राइवरों और स्कूल स्टाफ को आग से बचाव के उपायों की जानकारी देना। अधिकारियों ने आग बुझाने के यंत्रों के सही उपयोग का प्रदर्शन किया। बताया कि आग लगने पर कैसे तुरंत प्रतिक्रिया दें। फायर एक्सटिंग्विशर के प्रकार, उनकी कार्यप्रणाली और प्राथमिक सुरक्षा उपायों को विस्तार से समझाया गया। एक नकली आग की स्थिति बनाकर सुरक्षित बाहर निकलने का अभ्यास भी कराया गया। ऐसे जागरूकता अभियान समय-समय पर जरूरी हैं। यह अभियान लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम है। समझदारी से करें आग का सामना: नगर सेना के एएसआई केके श्रीवास्तव ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आग से डरना नहीं चाहिए, बल्कि समझदारी से उसका सामना करना चाहिए। इस दौरान स्कूल के सभी छात्र, शिक्षक, ड्राइवर और स्टाफ शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *