भास्कर न्यूज | कवर्धा नगर पंचायत इंदौरी से छोटे रगरा तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क की मेंटेनेंस कार्य में धांधली सामने आई है। सड़क के मेंटेनेंस के लिए 4 लाख 58 हजार रुपए स्वीकृत हुए थे। लेकिन काम सिर्फ कागजों में हुआ। सड़क पर डाले गए डामर और गिट्टी हाथ से ही उखड़ रही है। कई जगहों पर रिपेयरिंग का डामर पूरी तरह उखड़ चुका है। इससे काम की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ठेकेदार ने रिपेयरिंग के नाम पर सिर्फ जीरो गिट्टी की डस्ट डाली। यह धूल की तरह हाथ से एक जगह इकट्ठा हो जाता है। सड़क की हालत देखकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। लोगों ने घटिया निर्माण की पोल खोल दी है। -कवर्धा निवासी प्रदीप ठाकुर की रिपोर्ट


