कवर्धा| सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 5 मई से 31 मई तक समाधान शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक 8 से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य शिविर लगाकर आवेदकों को उनके आवेदन की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। शिविर की तारीखों की सूचना एसएमएस व पावती पर्ची के माध्यम से आवेदक तक पहुंचाई जाएगी। जिन मामलों का समाधान शिविरों में संभव होगा, उनका वहीं त्वरित निराकरण किया जाएगा। शेष मामलों का निराकरण एक माह के भीतर किया जाएगा।


