भागवत ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री, लिया आशीर्वाद

कवर्धा| उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शनिवार को कबीरधाम प्रवास पर रहे। उन्होंने जिले के कई गांवों में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। ग्राम बिरकोना में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए। धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर आशीर्वाद लिया। ग्राम पलानसरी में श्री शिव रूद्र महायज्ञ में पहुंचे। पूजन-अर्चन कर प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे कई गांवों में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। वर-वधू को आशीर्वाद दिया। उनके सुखमय जीवन की कामना की। ग्राम दलपुरवा में अशोक चंद्रवंशी, ग्राम जंगलपुर में हरीश चंद्रवंशी, ग्राम मोहगांव में हेमचंद चंद्रवंशी, ग्राम सिल्हाटी में सोहन साहू, मारियाटोला में हरिका यादव, ग्राम जेवड़न कला में तुकाराम साहू, ठाकुर पारा कवर्धा में केदार ठाकुर के घर कार्यक्रमों में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *