स्कूल में एनसीसी कैडेट्स को वितरित किए ट्रैक सूट

छीपाबड़ौद| कस्बे में स्थित पीएम श्री उच्च माध्यमिक स्कूल में एनसीसी कैडेट्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्टाफकर्मियों की ओर से ट्रैक सूट वितरित किए गए। इस अवसर पर स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स मौजूद थे। प्रधानाचार्य राकेशचंद शर्मा ने कैडेट्स को ट्रैक सूट देते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करता है। ट्रैक सूट मिलने से कैडेट्स को परेड, प्रशिक्षण एवं खेल गतिविधियों में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने एकता व अनुशासन का संकल्प दोहराया तथा एनसीसी प्रभारी नरेंद्र नागर ने स्टाफकर्मियों को धन्यवाद दिया। इस दौरान स्टाफकर्मी वाइस प्रिंसिपल चैतन्य स्वरूप महेश्वरी, व्याख्यात फैजान अहमद आजमी, व्याख्यात सुरेन्द्र पंकज आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *